हादसे का शिकार हुई STF टीम, एक जवान की मौत, 5 घायल

0 15

लखनऊ– कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। STF इंस्पेक्टर अरुण सिंह और उनकी टीम स्कार्पियो से कानपुर एक खास मिशन के लिए रवाना हुई। 

उन्नाव के सोहरामऊ थाना एरिया के आशाखेड़ा गांव के पास अचानक सामने से एक गाय आ गई। जिसकी वजह से स्कार्पियो चला रहे चालक अवनींद्र बाजपेयी ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी। दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्कार्पियों का अगला पहिया भी पंक्चर हो गया। इस हादसे में स्कार्पियो चला रहे STF के जवान अवनींद्र बाजपेयी की मौत हो गई। जबकि इंस्पेक्टर अरुण सिंह समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने हादसे पर दुःख जताया है।

ये जवान हैं घायलः

Related News
1 of 1,456

1.निरीक्षक – अरुण सिंह ( घायल)

2.उपनिरीक्षक- विनोद सिंह (घायल)

3.मुख्य आरक्षी – रुद्र  नारायण उपाधयाय ( घायल)

 4. आरक्षी -राजेश सिंह (घायल)

5.आरक्षी -आलोक पांडेय (घायल)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...