5 दिनों से लापता युवक का गंगा किनारे मिला शव

0 26

एटा–एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के साडरपुर गॉंव से पिछले 5 दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक प्रभुदयाल अपने दोस्त प्रदीप के साथ 18 फरवरी को घर से गंगा स्नान करने की बात कहकर निकला था लेकिन आज उसका शव फर्रुखाबाद के शमशाबाद स्थित गंगा किनारे मिला। 

Related News
1 of 1,458

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप दोस्त प्रदीप पर लगाया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामनें आ रही है। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप 20 फरवरी को जब गांव पहुंचा तो परिजनों ने उससे प्रभुदयाल के बारे में पूछा।

प्रदीप ने परिजनों को गुमराह करते हुए गाजियाबाद रिश्तेदारी में जाने की बात कही जबकि मृतक युवक का फोन भी प्रदीप के पास मिला। फिलहाल अलीगंज पुलिस का कहना है कि घटना स्थल शमशाबाद क्षेत्र का है और मृतक के परिजन तहरीर देते है तो अलीगंज पुलिस कार्यवाई करेगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...