मॉर्निंग वॉक पर निकले सपा नेता व पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

0 45

मऊ — यूपी के मऊ जिले में सपा नेता व पूर्व प्रधान की रविवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या दी. वारदात उस वक्त हुए जब वह घर से टहलने के लिए निकले थे. हमलावरों ने गांव से बाहर उन्‍हें गोली मार कर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.

Related News
1 of 1,620

बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोपागंज ब्‍लॉक के बरजला शेखवलिया गांव निवासी सपा नेता और पूर्व प्रधान बिजली यादव अपने गांव के पास टहल रहे थे. उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों उन्‍हें गोली मार कर फरार हो गये. वहीं गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. सूचना मिलते ही जिले के सपा नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा.

Comments
Loading...