तो इस वजह से अंपायरो को लेना पड़ा लंच, हैरान हुए विराट कोहली

0 18

स्पोर्ट्स डेस्क– भारत ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा कर छह मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली। टीम इंडिया जब मैच में जीत की दहलीज पर खड़ी थी, तब ऐसा कुछ हुआ कि मैदान पर मौजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली नाराज हो गए। 

Related News
1 of 218

दरअसल जीत से केवल दो रन पहले ही अंपायर्स ने आईसीसी के जटिल नियमों के तहत लंच ब्रेक लेने का फैसला कर लिया। इसी बात पर विराट गुस्सा हो गए। हालांकि उन्होंने खुद को संभाल लिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच जारी 6 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवरों में 118 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर महज 20.3 ओवरों में ही 119 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि भारत ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Comments
Loading...