इस दिग्गज स्पिनर का हार्ट अटैक से हुआ निधन, क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप

आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वही इस खबर के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

0 154

आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वही इस खबर के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।  इसकी जानकारी वार्न के प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर दिया है।  वार्न विश्व क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर्स में से एक थे।  वॉर्न अब तक के सबसे महान लेग स्पिनर रहे, जिन्होंने टेस्ट मैच में 708 विकेट लिए हैं।

आस्ट्रेलिया के वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ था। जानकारी के मुताबिक उनका निधन थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। कई बार विवादों में रहे शेन वॉर्न के तीन बच्चे हैं। उनकी पूर्व पत्नी सिमोन कैलहन से उनकी शादी 2005 में हुई थी। जिसके 10 साल बाद 2005 में दोनों अलग हो गए थे। करियर के बाद वॉर्न का रिश्ता लंबे समय तक हॉलीवुड अभिनेत्री लिज हर्ली के साथ भी रहा।

शेन वॉर्न ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था और वो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 350वें खिलाड़ी बने थे। वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए थे। जबकि उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

 

Related News
1 of 308

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...