नाबालिग बेटी ने खोली बाप की पोल, कहा-‘पापा मेरे साथ गलत हरकत करते हैं’

0 30

न्यूज डेस्क — पापा मेरे साथ गलत हरकत करते हैं। मैंने कई बार मां को बताया, पर वो भी उन्हें कुछ नहीं कहती। नाबालिग बेटी ने बाप की पोल खोली तो मामला जानकर पुलिस हैरान रह गई।

Related News
1 of 812

दरअशल घटना हरियाणा के पानीपत जिले की है।जहां नाबालिग बच्ची के साथ उसका अपना ही बाप करीब पांच माह से दुष्कर्म कर रहा था, वो भी नशीला पदार्थ खिलाकर। विरोध करने पर बाप उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकालने की बात कहता था।

हैरान करने वाली बात यह कि बेटी ने बाप की दरिंदगी के बारे में मां को भी बताया, लेकिन उसने भी कोई ध्यान नहीं दिया। बेटी ने हिम्मत जुटाकर बाप से झगड़ा भी किया, लेकिन उसने उसे मारा पीटा और फिर दुष्कर्म किया।

हालांकि बाल कल्याण समिति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाप को चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।वहीं एसपी का कहना है कि पीड़ित बच्ची की मां को भी जांच में शामिल किया जाएगा। अगर मां इसमें शामिल मिलीं, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Loading...