भाजपा संसद के बिगड़े बोल-‘ कुछ निर्देशक हिन्दू भावनाओं का मजाक उड़ाते हैं’

0 15

बलिया — फिल्म पद्मावत को लेकर जहा पूरे देश में विरोध बढ़ता जा रहा है वही सलेमपुर के भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने फिल्म का विरोध करते हुए संजय लीला भंसाली सहित आमिर खान पर हिन्दू धर्म और हिन्दू देवताओं को टारगेट कर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है। 

Related News
1 of 1,456

 

फ़िल्म  पद्मावत को लेकर भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने फ़िल्म का विरोध करते हुए संजय लीला भंसाली पर हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुचाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद ने संजय लीला भंसाली और अमीर खान पर हिदू समाज पर विवादित फ़िल्म बनाने का आरोप लगाते हुए दावा किया की कोई   इस्लाम को टारगेट करके फिल्म बना कर दिखाए। भाजपा सांसद ने कहा की इस्लाम को टारगेट कर एक कार्टून बन जाता है तो देश ही नहीं पूरे विश्व मे विरोध होता है पर ऐसे लोग हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुचाने से नही चूकते।भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसा बार बार ऐसा क्यों होता है कि हिन्दू भावनाओं का कुछ निर्देशक  मजाक उड़ाते है । 

रिपोर्ट -मनोज चतुर्वेदी , बलिया 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...