हिमांचल में राहुल ने नहीं की अभी तक एक भी रैली

0 32

हिमाचल– हिमाचल में चुनाव की तारीख के एलान के बाद राहुल गांधी ने अभी तक राज्य में एक भी रैली नहीं की है। अब मतदान से तीन दिन पहले उनका हिमाचल आने का प्रोग्राम बन रहा है। राहुल 6 नवंबर को 3 रैलियां करेंगे।

Related News
1 of 619

उनकी चुनावी रैली नाहन के पावंटा में, चंबा में और कांगड़ा के नगरोटा में होंगी। बता दें कि हिमाचल में एक फेज में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस चुनाव में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। 

वहीँ नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहली चुनावी रैली की। दूसरी रैली नाहन में की। कांगड़ा में उन्होंने कहा- कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उसे एक सड़ी सोच तक कहा। उन्होंने आरोप भी लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में 5 राक्षसों को पनपने दिया। मोदी ने कहा, “कांग्रेस का एक नेता ये कह रहा है कि कश्मीर को आजादी चाहिए। मुझे लगता है कि कांग्रेस लाफिंग क्लब बन गई है। देश में कांग्रेस को हटाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान चला रखा है।” 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...