ATM में लड़की को युवक ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, देखिए चौकाने वाली तस्वीरें

0 377

न्यूज डेस्क — देश में यौन उत्पीड़न की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में एक ऐसा  मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे। दरअसल मुंबई में  ATM रूम के अंदर एक युवक ने एक लड़की निर्वस्त्र हो गया।

Related News
1 of 778

हालांकि लड़की ने इस घटना का वीडियो  बना लिया और उसे ट्विटर व इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।वहीं युवती जब वीडियो बनाने लगी तो आरोपी घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। यह पूरी वारदात रात तकरीबन ढाई बजे घटित हुई।

दरअसल एक लड़की रात तकरीबन ढाई बजे अपनी बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रही थी। लड़की ऑटो से अपने घर के पास पहुंची तो उसे पता चला कि उसके पास पैसे नहीं हैं। लड़की पास के ही एक ATM में पैसे निकालने पहुंची। लड़की ने बताया कि जब वह SBI बैंक के एटीएम पहुंची तो उसे वहां से पैसे नहीं मिले। उसी दौरान एक शख्स भी एटीएम रूम के अंदर आया और लड़की से उसकी मदद करने की बात कहने लगा । लड़की ने उस अनजान शख्स को कई बार मना किया। इसके बाद लड़की बाहर आ गई लेकिन पैसों को लेकर उसकी ऑटो वाले से बहस हो गई।

इसी बीच पुलिस के कहने पर लड़की जब दोबारा एटीएम रूम में पहुंची तो उसके पीछे वह शख्स भी पहुंच गया। इसके बाद वह लड़की को छूने की कोशिश करने लगा और कहने लगा की वह इसके बदले उसकी मदद कर सकता है। इसके बाद युवक अपना प्राइवेट पार्ट निकालने की कोशिश करने लगा तो युवती ने पूरी वारदात को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनते देख शख्स घबरा गया और बहार निकलने लगा। तभी लड़की बहार निकली और पुलिस को वीडियो दिखाई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक संदीप कुंभरकर को गिरफ्तार कर उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।वहीं अपनी सफाई में आरोपी युवक ने बताया कि वह उस वक़्त नशे में था और इसी वजह से उसे किसी भी बात का पता नहीं चला।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...