बुलंदशहर में रिश्वत लेते धरा गया दारोगा,रेप के आरोपी से ले रहा था मोटी रकम

0 46

बुलन्दशहर — यूपी पुलिस को एक फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दारोगा पर आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी से उसने मोटी रकम की मांग की. वहीं रिश्वत देने वाले भी इतने एक्सपर्ट निकले कि जब-जब उन्होंने दारोगा को रुपये दिए उसका वीडियो बना लिया.

Related News
1 of 1,000

एसएसपी से शिकायत करने वालों का कहना है कि उनके परिवार के लोगों के खिलाफ जहांगीराबाद कोतवाली में रेप का झूठा मुकदमा दर्ज हुआ था. जिसकी विवेचना आरोपी दारोगा कर रहा है. दारोगा पर आरोप है कि मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर आरोपी दारोगा ने दो लाख रुपये की मांग की थी. आरोपियों की ओर से दारोगा को अलग-अलग समय पर कुछ रुपये भी दिए गए. आरोप है कि पैसा लेने के बाद भी आरोपी दारोगा द्वारा आरोपी का नाम मुकदमे से नहीं निकाला गया.

जिसके बाद आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने एसएसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. वहीं एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दारोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. एसएसपी ने दावा किया है कि जांच के बाद आरोपी दारोगा अगर वीडियो के आधार पर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

Comments
Loading...