निरंजन ज्योति का राहुल गांधी पर पलटवार-“कांग्रेस की वजह से ही पीछे हुआ भारत”

0 27

कानपुर– केन्द्रीय राज्य मंत्री सांध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही भारत पिछड़ा हुआ है।

Related News
1 of 657

 

बता दें कि विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान काग्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बयान दिया था। जिसमें राहुल ने केन्द्र की मोदी सरकार और गुजरात की भाजपा सरकार पर विकास के नाम पर केवल वादा करने की बात कही थी। इसके साथ ही विकास न कर पाने पर सिंघासन खाली करने की भी बात कही थी। जिस पर साध्वी निरंजन ज्योति ने पलटवार किया है। निरंजन ज्योति ने कहा कि 70 साल राज करने के बाद भी कांग्रेस ने विकास नहीं किया। केवल जनता को सुनहरे सपने दिखाए हैं। आज वही लोग केन्द्र की विकासशील मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि जहां एक तरफ लोग विश्व चांद पर जाने को तैयार हैं तो वहीं कुछ इलाके आज भी पिछड़े हुए हैं। जहां पर जरूरत की चीजें भी उपलब्ध नहीं हैं। इन इलाकों के पिछड़ेपन होने का कारण भारत की कांग्रेस की नीति है। 

 

Comments
Loading...