भाजपा को वोट देने की बात पर रिश्तेदारों ने मुस्लिम महिला का किया ये हश्र

0 18

बहराइच– थाना फखरपुर क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम महिला सिराजुलनिशा ने बीजेपी सरकार की उज्जवला योजना , किसान सम्मान योजना व स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिए जा रहे शौचालय निर्माण के लिए वोट देने की बात क्या कह दी …

Related News
1 of 1,458

उसके घर वाले (जेठ के परिवार वाले) इस कदर नाराज हो गए कि महिला की पिटाई कर दी और उसका सरकार से मिला शौचालय क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस महिला की शिकायत मामला दर्ज कर जांच कर रही है । 

महिला का आरोप है कि उसे गांव के प्रधान ने गांव में भाजपा की एक नुक्कड़ सभा में बुलाया था जहां उसने बीजेपी नेताओं को वोट देने का भरोसा दिया था। उसके मुताबिक जब वो घर लौटी तो उसके जेठ के लड़कों ने उस पर क्रोधित होकर मारपीट भी की। इस पर उसने पुलिस में तहरीर दी है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच सी ओ कैसरगंज को सौंपी है। विवेचना में मिले तथ्यों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच ) 

Comments
Loading...