मुलायम सिंह यादव के 79वें जन्मदिन के जश्न में डूबा पार्टी कार्यालय

0 33

लखनऊ — समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।वहीं समाजवादी पार्टी अपने संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाएगी. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में मनाने के लिए खासतौर पर मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव खुद इस आयोजन में शिरकत करने आ सकते हैं। 

 

उधर मुलायम के जन्म दिन पर राजधानी लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल सुबह से ही देखने को मिल रहा है। यहां पूरा कार्यालय होर्डिंगों से पटा हुआ है। कार्यकर्ता सुबह से ही जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं का सुबह से ही आना जाना लगा हुआ है।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में मूर्ति देवी व सुधर सिंह के किसान परिवार में हुआ था। मुलायम सिंह अपने पाँच भाई-बहनों में रतनसिंह से छोटे व अभयराम सिंह, शिवपाल सिंह, रामगोपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

मुलायम सिंह यादव राजनीति में आने से पूर्व आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एमए) एवं जैन इन्टर कालेज करहल (मैनपुरी) से बीटीकरने के बाद कुछ दिनों तक इन्टर कालेज में अध्यापन कार्य भी कर चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को राजनीति में सबसे बड़ा दिग्गज माना जाता है। नेताओं का कहना है कि मुलायम का राजनितिक दांव किसी को भी पटखनी दे सकता है।

 

 

 

Comments
Loading...