मुलायम सिंह यादव का मेदांता अस्पताल में हुआ निधन, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में आज निधन हो गया।

0 200

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में आज निधन हो गया। वहीं 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।  आज सुबह करीब 8 बजकर 16 मिनट पर आखिरी सांस ली।  मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सैफई ले जाया जा रहा है।  कल दोपहर 3 बजे सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन की ट्वीट कर दी जानकारी:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने बताया कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।  मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।  समाजवादी पार्टी (SP) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अखिलेश यादव का बयान जारी किया गया।

Related News
1 of 1,289

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार रहे मुख्यमंत्री:

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और वह देश के रक्षा मंत्री भी बने। वही मुलायम सिंह राजनीति के अखाड़े के पहलवान कहे जाते थे। उन्हें अपने विरोधियों को चित करने में महारत हासिल थी। हालांकि, मुलायम के राजनीतिक जीवन में 2 बार ऐसे मौके आए, जब वह प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए। आज नेताजी का गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...