विवाहिता से युवक कर रहा था छेड़छाड़, महिला ने चाकू छीन किया वार

0 16

श्रावस्ती–मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मानवडीह गांव निवासिनी एक विवाहिता मवेशियों के लिये चारा लेने खेत गई थी। जहां घात लगाये गांव के ही एक युवक ने बदनियती से उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। 

Related News
1 of 779

महिला के विरोध करने पर युवक ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास किया। खुद को बचता न देख महिला ने युवक का चाकू छीन उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। घायल युवक का बहराइच जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालपुर हरिडीह गांव के मजरा मानवडीह निवासिनी तीस वर्षीय गुड़िया गुरुवार को मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। महिला का आरोप है कि वह घास काट रही थी इसी बीच गांव का ही लाल पुरवा निवासी लड्डन खेत मे आ पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

इसी बीच महिला ने युवक के हाथ से चाकू छीनकर उसके ऊपर वार कर दिया और महिला के शोर मचाने पर लोगो को इकट्ठा होता देख युवक फरार हो गया। चाकू युवक के गुप्तांग पर लगा जिससे युवक घायल हो गया। जिसका इलाज बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा है।महिला की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच कर रही है। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, श्रावस्ती )  

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...