माया ने पूरा किया वादा, मुलायम के खिलाफ केस लिया वापस !

गेस्ट हाउस कांड को लेकर मुलायम को बड़ी राहत.

0 37

लखनऊ–बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने साल 1995 में हुई चर्चित गेस्ट हाउस कांड में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना केस वापस ले लिया है।

Related News
1 of 1,616

सूत्रों के अनुसार मायावती ने केस वापसी के लिए इसी साल फरवरी में ये शपथ पत्र दिया था। बता दें वर्ष 1995 में मुलायम सिंह सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लखनऊ के गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मायावती पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद ही दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन हो गई थीं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एसपी-बीएसपी की साझा रैली में मायावती ने कहा था कि वो गेस्ट हाउस कांड को भुलाने और माफ करने के लिए तैयार हैं।

Comments
Loading...