मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, हालत नाजुक

0 17

एटा — जिले में सात साल की मासूम बच्ची से किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। बच्ची को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल लाया गया जहॉं उसकी हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है।

Related News
1 of 812

बताया जा रहा है कि मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर चौराहे के समीप आरोपी किशोर द्वारा मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म के बाद फरार हो गया।बच्ची की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों के साथ बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को जिला अस्पताल ले गये जहॉं मासूम की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मासूम बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)

Comments
Loading...