मुम्बई में भीषण आग के चलते कई टीवी चैनलों का प्रसारण बंद

0 23

मुंबई– लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के मोजोस लाउंज में भीषण आग की वजह 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्‍य घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कमला मिल कंपाउंड में कई चैनलों के ऑफिस भी मौजूद है। बिल्डिंग में लगी आग के चलते कई टीवी चैनलों का प्रसारण रुक गया है। 

Related News
1 of 1,155

 इस बिल्डिंग से टाइम्स ग्रुप के कई चैनलों का प्रसारण होता था। आग की वजह से बिल्डिंग खाली करवा दी गई। जिसके चलते ईटी नाउ, मिरर नाउ, जूम टीवी और टीवी 9 मराठी का प्रसारण फिलहाल बंद है। खबरों के मुताबिक प्रशासन इमारत के अंदर लोगों को प्रवेश करने की इजाजात तभी देगा जब उसे दमकल विभाग की ओर से क्लियरेंस मिल जाएगा।

पढ़ें :- भीषण आग से फिर झुलसी मुम्बई, 14 लोगों की मौत

हादसे में मरने वाले लोग की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। वहीं रेस्टोरेंट में एक बड़ी चूक सामने आई है कि वहां पर आग बुझाने वाले यंत्र मौजूद नहीं थे, साथ ही फायर एग्जिट पर सामान रखा हुआ था जिसकी वजह से लोग वहां से निकल नहीं पाए।

Comments
Loading...