Mannara Chopra Father Death: एक्ट्रेस मन्नारा के पिता का निधन, चोपड़ा खानदान पर टूटा दुखों का पहाड़

131

Mannara Chopra Father Death: बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा (Raman Rai Handa) का सोमवार 16 जून को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चोपड़ा परिवार शोक की लहर दौड़ गई। रमन हांडा प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे। रमन का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंबोली श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। मन्नारा ने अपन इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शेयर कर पिता के निधन की जानकारी दी।

Mannara Chopra Father Death: रमन राय हांडा एक मशहूर वकील थे

दअसल रमन राय हांडा एक मशहूर वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। रमन हांडा पिछले कुछ समय से बीमार थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। रमन राय हांडा की मौत से उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा और बेटियां मन्नारा और मिताली हांडा पूरी तरह टूट गई हैं। पूरे परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय है।

Raman Rai Handa: चोपड़ा परिवार में छाया मातम

रमन हांडा सिर्फ़ एक पिता या पति ही नहीं थे, बल्कि परिवार की रीढ़ थे। उन्होंने हर मुश्किल घड़ी में अपने परिवार का साथ दिया और सबके लिए एक मज़बूत सहारा बने रहे। उनके जाने से सिर्फ़ परिवार ही नहीं, बल्कि दोस्त और रिश्तेदार भी गमगीन हैं। रमन राय हांडा के निधन से हांडा और चोपड़ा परिवार में मातम छाया हुआ है।

Related News
1 of 310

प्रियंका चोपड़ा के फूफा थे रमन राय

दिवंगत रमन राय हांडा प्रियंका चोपड़ा के फूफा थे। अभिनेत्री ने अपने फूफा को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और उनके प्रति अपना प्यार जताया। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले अंकल (फूफा जी) ओम शांति।” दरअसल मन्नारा चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मन्नारा का असली नाम बार्बी हांडा है। मन्नारा की मां कामिनी चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बहन हैं। मन्नारा की मां चोपड़ा है इसलिए वो अपना सरनेम चोपड़ा ही लगाती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने अपना नाम बदल लिया था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...