Maithili Thakur Joins BJP: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच मंगलवार को बिहार की मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई है। इसी के साथ ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
Maithili Thakur: अलीनगर सीट से लड़ सकती चुनाव
सूत्र की माने तो अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है और पार्टी इस सीट पर किसी युवा और लोकप्रिय चेहरे को उतारने पर विचार कर रही है। मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़े प्रशंसक आधार और मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, भाजपा उन्हें अपने प्रचार का चेहरा भी बना सकती है। अगर मैथिली ठाकुर टिकट जीत जाती हैं, तो यह पहली बार होगा जब बिहार की लोक संस्कृति से जुड़ी कोई प्रसिद्ध गायिका सीधे तौर पर राजनीति में उतरेगी।
Maithili Thakur ने बीजेपी नेताओं से की थी मुलाकात
दरअसल, मैथिली ठाकुर हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि वह भाजपा के टिकट पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मैथिली ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा, “मैं अपने गांव की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहूंगी क्योंकि उस क्षेत्र से मेरा गहरा नाता है।” हालांकि उन्होंने सीट का नाम नहीं बताया, लेकिन खबरें हैं कि भाजपा उन्हें दरभंगा की अली नगर सीट से चुनाव लड़ा सकती है। दरअसल मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने बिहार का “स्टेट आइकॉन” नियुक्त किया है।
कौन है मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली हैं और लोक संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह मिथिला संस्कृति और भाषा के प्रचार-प्रसार में हमेशा सक्रिय रही हैं। चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए मैथिली ठाकुर को बिहार का “स्टेट आइकॉन” नियुक्त किया है। अब देखना यह है कि क्या वह राजनीतिक मंच पर भी अपनी नई पारी शुरू करेंगी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)