जाम खुलवाने गये कोतवाल साहब ने तोड़े गाड़ियों के शीशे !

0 13

बहराइच–उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस की दबंगई की एक बानगी सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस कदर कोतवाल साहब जाम में फसी गाड़ियों पर अपनी ताकत दिखाते हुए उनके शीशे तोड़ रहे हैं। 

Related News
1 of 1,458

वर्दी का नशा इस कदर साहब पर सुमार है कि ये बीच सड़क पर जाम में फसे लोगो पर ही अपनी ताकत आजमाइश करने लगे और साहब की इस दबंगई को वही जाम में फसे किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीके श्रीवास्तव हैं जो फिलहाल बहराइच की नगर कोतवाली में कोतवाल के पद पर तैनात हैं ।

दरअसल शुक्रवार की दोपहर मे डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने बस स्टॉप के सामने जाम लगा दिया जाम की सूचना मिलने पर नगर कोतवाल डी के श्रीवास्तव  जाम को खोलवाने पहुंचे , तो परिवहन निगम के चालकों ने पहले टैक्सी व डग्गामार वाहनों को वहां से हटाने की मांग करने लगे । जिसके बाद कोतवाल साहब ने ताव में आकर डंडा चलाते हुये सड़क पर खड़ी दो टैक्सियों के शीशे तोड़ डाले । पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिये हैं। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच )

Comments
Loading...