कपिल नहीं करेंगे अक्षय कुमार के शो पर अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ का प्रमोशन

0 159

मनोरंजन डेस्क  — कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा इन दिनों आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. आए दिन वह टीवी शो जारिए अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में उन्हें अक्षय कुमार के टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में जाना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह इस शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाएंगे.

 

Related News
1 of 308

खबरो के मुताबिक कपिल को अक्षय के शो में मंगलवार को जाना था, जिसके लिए सारी तैयारी कर ली गई थी. कपिल ने आने की सहमति भी दे दी थी, लेकिन शूटिंग शुरू होने के वक्त तक कपिल नहीं आए. टीम काफी देर तक इंतजार करती रही और फिर शूट शुरू कर दिया, ये सोच कर कि कपिल बाद में आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कपिल की तरफ से एक संदेश आया कि वह शो पर नहीं आ पाएंगे क्योंकि उनकी तबीयत खराब है.

इसके बाद ‘द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज’ की टीम थोड़ी निराश हो गई, लेकिन उन्होंने कपिल को जल्द ही ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दीं. गौरतलब है कि यह साल कपिल के लिए कुछ खास नहीं रहा है. पहले उनके साथी सुनील ग्रोवर के साथ उनका विवाद सुर्खियों में रहा, फिर उनकी तबीयत काफी खराब रही, जिसके कारण उन्हें अपने शो की कई सारी शूटिंग केसिंल करनी पड़ी. उनके सेहत को ध्यान में रखते हुए उनका शो भी बंद कर दिया गया. 

बता दें, हाल ही में कपिल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में नजर आए थें.गौरतलब है कि कपिल ने साल 2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से कपिल शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके करीब 2 साल बाद अब कपिल फिल्म ‘फिरंगी’ में नजर आएंगे.यह फिल्म इसी महीने 24 तारीख को सिमेनाघरों में रिलीज होने वाली है. कपिल इस फिल्म में इशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. 

Comments
Loading...