एक माह के बच्चे को उठा ले गया आदमखोर कुत्ता, कुछ दूरी पर इस हालत में मिला शव

0 74

शहर में आवारा कुत्ते इन दिनों आदमखोर होते जा रहे हैं और बीते दिनों डबल पुलिस के पास एक महिला को नोच-नोच कर मार डाला था। इसके बाद बुधवार को बर्रा क्षेत्र की कच्ची बस्ती में आदमखोर कुत्ते ने एक माह की बच्ची को उठा ले गया।

ये भी पढ़ें..कांस्टेबल ने साथियो संग मिलकर किया महिला से दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बनाकर…

कुत्ते के द्वारा बच्ची को उठा ले जाने की बात जैसे ही लोगो को पता चली पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद मासूम को इलाके के लोगो ने खोजना शुरू कर दिया।मगर जब तक बच्ची को खोजा जाता कुत्तों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

बच्ची को लिटाकर नहाने गयी थी माह…

बताते चले कि बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा आठ में रहने वाले ऩीरज जो कि प्राइवेट सफाई कर्मचारी हैं परिवार में पत्नी चांदनी डेढ़ साल की बेटी नताशा के साथ रहते हैं। बीती 13 जुलाई को नीरज के घर बेटी का जन्म हुआ था। बुधवार दोपहर चांदनी बच्ची को चारपाई पर लिटा कर नहाने गयी थी।तभी एक आवारा कुत्ता चांदनी के घर के भीतर आ गया और बेटी को उठा कर लेकर भागने लगा।

जिसे देख चांदनी जोर से चीखी और कुत्ते को पीछे भागी पर कुछ ही देर में कुत्ता आंखों से ओझल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए।जिसके बाद लोगो ने कुत्ते को खोजना शुरू कर दिया। काफी देर तक खोजबीन होती रही मगर बच्ची का पता नही चला। कई घंटों बाद एक पानी से भरे गड्ढे में बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला।जिसके बाद तो मानो हर तरफ रोना मच गया।

Related News
1 of 35
आवारा जानवरों के प्रति लोगो में आक्रोश

जिसके बाद बच्ची के शव को तत्काल गड्ढे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बस्ती में आवारा जानवरों के प्रति लोगो मे आक्रोश है। वही क्षेत्रीय लोगो ने लाठी डंडे लेकर आवारा जानवरों को क्षेत्र से दौड़ा कर भगाने लगे और जिसके बाद क्षेत्रीय पार्षद और पुलिस को सूचना दी गयी। घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में बच्चों के प्रति दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें..सुशांत के वकील का बड़ा दावा, खुदकुशी नहीं बल्कि हुई थी हत्या, सिद्धार्थ पिठानी सबसे बड़ा संदिग्ध

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...