लेह जा रही IndiGo फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटा विमान

135

IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक हादसे के बाद से ही देश में लगातार विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरुवार सुबह भी ऐसा ही देखने को मिला। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को अचानक तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस इंडिगो की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत करीब 180 लोग सवार थे।

दरअसल इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई थी । लेकिन कुछ समय बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। जिससे विमान रास्ते से वापस लौट आया और सुरक्षित दिल्ली में उतर गया। फिलहाल उस तकनीकी खराबी की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। फिलहाल फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

IndiGo Flight में आई तकनीकी खराबी

इससे पहले बुधवार को इंडिगो फ्लाइट 6E 6101 को भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले ही रद्द कर दिया गया था। इसका कारण भी विमान में तकनीकी खराबी बताई गई थी। वहीं 16 जून को गोवा से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट को भी उड़ान भरने के तुरंत बाद खराब मौसम के कारण वापस लौटना पड़ा था।

Related News
1 of 103

IndiGo Flight: इससे पहले भी हो चुकी है इमरजेंसी लैंडिंग

इसके अलावा 2 जून को रांची में इंडिगो का एक विमान गिद्ध से टकरा गया था, जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। पटना से रांची होते हुए कोलकाता जाने वाला प्लेन लगभग 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। उसी दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। इस हादसे के बाद विमान लगभग 40 मिनट तक हवा में रहा। इंडिगो की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 175 यात्री सवार थे। पक्षी से टकराने से यात्री दहशत में आ गए। विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें शांत कराया। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतार लिया। हालांकि बाद में इंजीनियरों की टीम ने टक्कर के कारण विमान को हुए नुकसान का आकलन किया।



ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...