Bihar CM Oath : सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री , विजय कुमार और बिजेंद्र यादव ने ली डिप्टी सीएम की शपथ
Bihar CM Samrat Choudhary Oath Live Updates: बिहार में आज से ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई है। सम्राट चौधरी ने बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। पटना के लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सम्राट को सीएम पद की शपथ दिलाई। साथ ही जेडीयू कोटे से दो विधायकों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार में पहली बार बना भाजपा सीएम
बता दें कि बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभाली है। सम्राट चौधरी के साथ-साथ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जो JDU कोटे से हैं ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। आज सिर्फ़ इन तीन नेताओं ने ही शपथ ली, जबकि नई NDA सरकार बनने के बाद कैबिनेट में 33 मंत्री पद अभी भी खाली हैं। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में BJP नेता नितिन नवीन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री JP नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी भी मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री बने नीतीश के ‘विजय-बिजेंद्र’
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में, JDU के नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को बेहद अनुभवी और शांत स्वभाव वाले नेता माना जाता है और वे नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी भी हैं। यही वजह है कि अब जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जाने का फ़ैसला किया है, तो उन्होंने JDU के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा है।
सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुबह सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे पहले मंगलवार को BJP विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद, सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने और उसके बाद मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के बाद संभव हो पाया।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)