फुफेरे भाई ने धमकी देकर किया बहन का रेप, गिरफ्तार

0 29

 बहराइच — बौंडी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवक ने मौसी के घर रह रही फुफेरी बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। इसके पूर्व भी युवक कई बार रेप की वारदात को अंजाम दे चुका है।

परेशान होकर किशोरी ने बुधवार देर शाम को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।बौंडी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। वह पड़ोस के गांव में अपने बुआ के घर पर रहती है। बुआ के घर पर उसकी बहन का बेटा भी एक साल से रह रहा है। महिला के भतीजे ने कुछ दिनों पूर्व अपनी फुफेरी 14 वर्षीय बहन को जानमाल की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद दो-तीन बार पुन: घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने बताया कि बुधवार सुबह बुआ घरेलू कार्य से गांव में चली गई।

Related News
1 of 812

इस पर पुन: फुफेरे भाई इंजन सिंह (18) ने जान से मारने की धमकी देते हुए अमानवीय हरकतें करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। परेशान किशोरी ने घटना के बाद थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट को पूरे मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की सूचना पर पुलिस टीम को भेजकर आरोपी को दबोच लिया गया है। उसने रेप की वारदात की बात स्वीकारी है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। जबकि किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

रिपोर्ट- अनुराग पाठक,बहराइच

 

Comments
Loading...