गिरफ्तारी के डर से चार मंजिला छत से कूदी युवती, मौत

0 51

वाराणसी–पहड़िया अकथा के संजय नगर कॉलोनी में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची की जानकारी होते ही हड़कम्प मच गया। बचाव में एक युवती ने चार मंजिला मकान से छलांग लगा दी।

Related News
1 of 791

जानकारी के अनुसार इस धंधे में मौके पर लड़कियों की संख्या चार से पांच थी वहीं तीन लड़के भी शामिल थे।पकड़ी गई लड़कियों में कुछ दूसरे प्रान्त व जिलों की बताई जा रही है।मकान मालिक पप्पू सिंह को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन युवकों और दो लड़कियों को कैंट पुलिस थाने लेकर आयी है। पकड़े गए लड़कों की पहचान आनंद सिंह भोजूबीर सिकरौल, सोनू और करन सोना तालाब के रहने वाले ऑटो चालक हैं।

पप्पू सिंह के तीन मंजिले मकान में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना आसपास के लोगों को थी। इधर दो महीने से बाहर से भी लड़कियों के आने जाने का क्रम लगा था। रविवार की देर शाम यहां चार से पांच लड़कियां आयीं थी। तीन बाइक से तीन युवक यहां पहुंचे थे। इस दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर युवकों और आसपास के लोगों में विवाद हुआ। इस बीच विवाद की सूचना 112 पर दी गई। पुलिस के यहां पहुंचने की सूचना किसी तरह लड़कियों को लगी और भय से खुद के बचाव में भागने लगी। इस बीच एक युवती चार मंजिले मकान से बागीचे की तरफ कूदी वहीं दो अन्य पीछे के किसी के मकान की छत पर कूद गई। बची दो कमरे में ही छिप गयीं, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...