बलियाःभाजपा के पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

0 18

बलिया –यूपी  के बलिया जनपद में जिलाधिकारी और बीजेपी कार्यकर्ता का मामला फिर गरमाता नजर आ रहा है। वही भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने जिलाधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए अपनी ही सरकार से उनके मानसिक संतुलन की जांच कराने की मांग कर डाली।

Related News
1 of 1,458

दरअसल पूर्व विधायक ने अपने करीबी बीजेपी कार्यकर्ता और जिलाधिकारी के साथ हुए विवाद के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एक नया मोड़ दे दिया। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी पर मानसिक संतुलन खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा जिलाधिकारी ने हमसे कहा इस सरकार का कोई विजन नहीं है। सभी लाल , नीला, गेरुआ, हरा ये लिफाफे में सब एक ही रंग है।

आप को बता दे कि इससे पूर्व में IAS रेणुका कुमार ने IAS भवानी सिंह खंगारौत पर मानसिक संतुलन खराब होने का आरोप लगया था जो काफी चर्चा में रहा वही अब पर भाजपा के पूर्व विधायक ने भी मुहर लगाते हुए कहा अगर मानसिक संतुलन खराब न होता तो ऐसा कार्रवाई करते क्या।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, बलिया)

Comments
Loading...