प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 40

आगरा– कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार की दोपहर यूपी पुलिस ने आगरा में उनकी गिरफ्तारी की। वह आगरा में एससी एक्ट के खिलाफ आंदोलन के लिए रणनीति बनाने के लिए आगरा आए थे। वहां पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

Related News
1 of 296

किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस भारी मात्रा में पुलिस फोर्स अपने साथ लेकर आई थी। देवकी नंदन शहर के हरी पर्वत में प्रेस वार्ता करने जा रहे थे। वार्ता से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान अमित पाठक इस दौरान मौजूद रहे। उनकी गिरफ्तारी धारा 151 के तहत की गई है।

एससी/एसटी एक्ट को मूल रूप में बहाल करने के विरोध में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज लगातार सरकार पर हमला बोल रहे थे। देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार को ललकारते हुए कहा था कि दो महीने का वक्त है, वरना हम वह करके दिखाएंगे जो भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। मथुरा के रहने वाले देवकीनंदन ठाकुर मूल रूप से एक कथावाचक और एक आध्यात्मिक गुरु हैं। वह भारत के विभिन्न राज्यों के आलावा विदेशों में श्रीकृष्ण की कथाओं का प्रवचन करते हैं।

 

Comments
Loading...