मशहूर संगीतकार व भारत रत्न अन्नपूर्णा देवी का निधन

0 17

मनोरंजन डेस्क — भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी और दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

Related News
1 of 277

मिली जानकारी के मुताबिक उनका शनिवार तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी। वहीं अन्नपूर्णा देवी के निधन पर उनके चाहने वालों ने दुख प्रकट किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दुख जताया।

बता दें कि अन्नपूर्णा देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध भारतीय सुरबहार वादक थीं। वह अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं। उन्होंने सितारवादक पंडित रविशंकर से शादी की थी। बाद में उनकी शादी टूट गई थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...