नशे में धुत लड़कियों का ‘बार’ में तांडव, युवक को पटक-पटक कर मारा, देखें VIDEO…

नशे में धुत लड़कियों ने 'पहलवान' को पटक-पटक कर मारा, VIDEO

0 703

राजधानी लखनऊ के एक बार के अंदर रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। यहां नशे में चूर युवक और युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

ये भी पढ़ें..कॉलेज में प्रवेश के लिए वेलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना जरूरी, लेटर हुआ जारी…

तमाशबीन बने रहे लोग…

बता दें कि मारपीट की ये घटना राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खंड इलाके का है। यहां स्थित समिट बिल्डिंग में माई बार है, जहां जमकर मार पीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि देर रात तक चलने वाले बार और क्लब में अक्सर अराजकता का माहौल बना रहता है। हालांकि मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Related News
1 of 485

ये है पूरा मामला…

मिली जानकारी के मुताबिक, माय बियर बार के बाहर रविवार देर रात नशे में धुत तीन लड़कियों का पहलवान जैसे दिखने वाले छह फीट लंबे युवक से विवाद हो गया। इसके बाद तीन लड़कियों व उनके साथ आए युवकों ने जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि लड़कियों व युवक सभी नशे में धुत थे।

बताया जा रहा है कि युवक ने पहले एक लड़की को धक्का दे दिया था। इसके बाद दो लड़कियों ने युवक के बाल पकड़ फर्श पर गिरा दिया। इसके बाद साथियों संग मिलकर लड़कियों ने युवक को लात-घूंसों से जमकर पटक-पटक कर पीटा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...