जिला जेल में कैदी ने सेल्फी खींचकर फेसबुक पर की अपलोड !

0 27

प्रतापगढ़– जिला जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई है। जेल में एक कैदी ने मोबाइल से सैल्फी लेकर फेसबुक पर अपलोड कर दी जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रतापगढ़ जिला जेल कैदियों की ऐशगाह बन गया है। दरअसल राहुल तिवारी नाम का एक लुटेरा जिला में कैद है।

Related News
1 of 1,458

यहां पर उसने अपने मोबाइल से एक फोटो खींचकर फेसबुक पर उपलोड कर दी ; जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधिकारियों की संलिप्तता से मनोरंजन का सामान कैदियों को आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे प्रतापगढ़ जेल में कई अपराधी मौज कर रहे हैं। बता दे पहले भी प्रतापगढ़ जेल में अवैध सामान मिला है। वहीँ जेल अधीक्षक आरके त्रिपाठी को जेल में हो रही गतिविधियों की जानकारी नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठता है की क्या जिला जेल कैदियों की आरामगाह बन चुका है ?

रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी ,प्रतापगढ़

 

Comments
Loading...