लखनऊः जब रिक्शे पर सवार होकर विधानसभा की ओर चल पड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता…

0 16

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का विरोध करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता रिक्शे पर सवार होकर विधानसभा की ओर चल पड़े।

Related News
1 of 1,458

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट में दी गई राहत वापस लेने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में रिक्शे की सवारी करके जुलूस निकाला। हालांकि उन्हें बीच में ही पुलिस फोर्स द्वारा रोक लिया गया।

महंगाई के विरोध में विधानसभा के सामने प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में विधायक नेता दल अजय कुमार लल्लू तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सभी ने रिक्शा चलाकर डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

Comments
Loading...