नहीं हटेगा भगवा बिकिनी सीन! ‘बेशरम रंग’ गाने में लगे 3 कट्स, ‘पठान’ में 12 जगह सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

0 303

शाहरुख खान की फिल्म पठान काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में है। इसके बाद इसका गाना रिलीज हुआ बेशरम रंग उसपर भी जमकर बवाल हुआ। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर आपत्ति जताई गई है। लोगों का कहना था कि इस गाने में दीपिका की बिकिनी का रंग या तो बदला जाए या फिर उस सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चले। तो अब पठान साल 2023 की पहली फिल्म बन गई है, जिसपर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है।

ये भी पढ़ें..मुंबई के बाद अब दिल्ली में रोड शो करेगी योगी सरकार, एक लाख करोड़ के MoU साइन, 7 स्टार सिटी बनेगा नोएडा

सबसे पहले तो ये क्लीयर कर लें कि ‘पठान’ (Pathaan) से दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी वाला सीन नहीं हटा है। न ही दीपिका की बिकिनी के रंग पर बोर्ड की ओर से कोई आपत्ति जताई गई है। न ही इस गाने को फिल्म से हटाया गया है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इस गाने के लिए सुझाव दिया कि वह इस गाने से 3 बदलाव कर सकते हैं।

गाने में वो क्‍लोज अप शॉट्स हटाएं जिसमें न‍ितंब द‍िख रहे हैं। ‘बहुत तंग किया…’ वाली लाइन के दौरान सेंसुअस डांस में सुधार क‍िया जाए। गाने में गोल्डन बिकिनी वाले शॉट्स में साइड पोज को हटाया जाए। सेंसर बोर्ड की ओर से पठान में कर्नल लूथरा वाले डायलॉग में इस्तेमाल किए गए ‘रॉ’ शब्‍द को बदलकर ‘हमारे’ करने का सुझाव दिया गया है।

पठान में कुछ और जगह पर ‘रॉ’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, इसे भी ‘हमारे’ शब्द से बदलने का सुझाव द‍िया गया है।करने को कहा गया है। फ‍िल्‍म में PMO शब्‍द को हटाने और 13 जगहों से ‘पीएम’ की जगह ‘प्रेस‍िडेंट या म‍िन‍िस्‍टर’ शब्‍द के इस्‍तेमाल का सुझाव द‍िया गया है।

Related News
1 of 277

पठान में दो जगह पर सेंसर बोर्ड ने ‘अशोक चक्र’ शब्‍द को ‘वीर पुरस्कार’ में बदलने का सुझाव दिया है।पठान में एक किरदार है जो रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। जैसे सेंसर बोर्ड ने रॉ शब्द को हटाया है, उसी तरह इस किरदार में भी बदलाव के सुझाव दिए हैं।

पठान में एक डायलॉग है, जिसमें ‘म‍िसेज भारत माता’ कहा जाता है। सेंसर बोर्ड ने ‘म‍िसेज भारत माता’ को ‘हमारी भारत माता’ से चेंज करने का सुझाव दिया है। इसी के साथ ‘संविधान’ शब्द को भी बदलने के लिए कहा गया है।

अंतिम सुझाव भाषा से जुड़ा है। नियमों के अनुसार जिस भाषा में फिल्म बनाई जाती है उसी भाषा में सभी कैरेक्टर, शीर्षक व क्रेडिट लिखे जाते हैं। पठान को लेकर एक बार फिर सेंसर बोर्ड ने ये नियम याद दिलवाया। केवल इंग्लिश में नाम देने की बजाय हिंदी में भी ये क्रेडिट टाइटल्स दिए जाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...