नानपारा पुलिस की और से कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान मुखबिर ने कुछ वाहन चोरों के नानपारा के रास्ते नेपाल जाने की सूचना पुलिस टीम को दी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी डी के श्रीवास्तव ने टीम के साथ कुर्मियन पुरवा बाईपास के पास चेकिंग शुरू की इस दौरान दो बाइकों पर सवार युवक पुलिस को देख वापस भागने का प्रयास किया तो एक बाइक पर सवार दो लोग गिर पड़े पुलिस ने पीछाकर दो युवकों को पकड़ लिया जबकि एक मौके से भाग निकला ।
पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया की चेकिंग के दौरान नानपारा पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी की 19 बाइकें बरामद की हैं । पकड़े गए लोगों की पहचान सफीक , सलमान , फैज व फिरोज के रूप में हुई है । इन सभी के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जेल भेजा जा रहा है ।