अमौसी एयरपोर्ट का घेराव कर आक्रोशित सपाइयों ने जमकर बरपाया कहर

0 23

लखनऊ–इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। 

अखिलेश को रोके जाने से एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और उनके बीच नोक-झोंक हुई। अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जाने से रोका जा रहा है। 

Related News
1 of 1,458

इलाहाबाद विवि कार्यक्रम में जाने से पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके गए अखिलेश यादव

अखिलेश के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज न आने देने की खबर मिलते ही प्रयागराज एयरपोर्ट के बाहर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोकने पर विधानसभा में हंगामा, ये बोलीं मायावती…

बवाल बढ़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में अराजकता न फैले, इसलिए अखिलेश को रोका गया है। इधर, अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोकने के मामले में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में तनाव की स्थिति बरकरार है।यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के नेताओं के बीच बढ़ते बवाल को वहां पहले से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। 

Comments
Loading...