बेटी की डोली से पहले उठी माँ की अर्थी, मचा कोहराम

0 33

फर्रूखाबाद–कहते हैं कि जो ईश्वर तय करता है, वह अपने नियत समय और दिन पर होकर ही रहता है। पिता के घर से विदा होने वाली बेटी ने कभी सपने में भी नही सोची होगी कि उसके डोली उठने वाले दिन ही उनकी माँ की अर्थी भी उठेगी। 

Related News
1 of 1,458

ऐसा ही कुछ हुआ फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर में ।जहा बीती रात बेटी के हाथ पीले करने में व्यस्त महिला की करंट लगने से मौत हो गयी। जिसके बाद विवाह की खुशियाँ मातम में बदल गयी। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी राजमिस्त्री विनोद कुमार जाटव की पुत्री अंजली की बीती रात बारात आयी थी। विवाह रजलामई निवासी रामवीर पुत्र जबरलाल के साथ होना था। बारात आने के बाद द्वारचार की रस्म आदि पूरी होने के बाद बारात आदि ने खाना खाया।इसके बाद विवाह की रस्मे चल रही थी।

बेटी के विवाह की ख़ुशी में दुल्हन अंजली की माँ 40 वर्षीय मीना देर रात लगभग 2 बजे घर के भीतर कुछ लेने गयी। उसी दौरान टेंट के पंखे से उसके जोरदार करंट लगा जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तडप कर मौत हो गयी। मीना की मौत की खबर से हडकंप मच गया। देखते ही देखते पूरा माहौल गम में डूब गया।परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी। दुल्हन बनी अंजली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...