Trending
- Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में वैभव की सूनामी, 11 गेंद पर अर्धशतक ठोक बनाया विश्व रिकॉर्ड
- IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा का ‘पंजा’, भारत को मिला 219 रनों का टारगेट
- Womens T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, चोटिल श्रेयंका पाटिल वर्ल्ड कप से बाहर
- G7 Summit में जेलेंस्की ने मेलोनी को जबरन किया Kiss ? Video हुआ वायरल
- ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूतः 15 सालों तक किया महिला का यौन शोषण, यूरीन भी पिलाई
- IND vs AFG: लखनऊ में गिल-ईशान का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का टारगेट
- Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान खौफनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे 115 फीट की ऊंचाई से युवती को छोड़ा, मौत
- INDW vs PAKW: पाकिस्तान के खिलाफ Deepti Sharma ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, ऐसा करने वाली बनीं पहली गेंदबाज
- INDW vs PAKW: महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, कप्तान फातिमा सना हुई चोटिल, खेलने पर सस्पेंस
- IND vs PAK: किसी से भी जाओं, लेकिन पाकिस्तान से नहीं… महामुकाबले से पहले जेमिमा का बड़ा बयान
जालौन में दबंगों का कहर देखने को मिला। जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक दलित परिवार के घर पर हमला बोलते हुये मां-बेटों पर कुल्हाड़ी से बार करते हुये लहुलुहान कर मरणासन्न कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इस घटना की जानकारी पीड़ितों ने पुलिस को दी। वही लहूलुहान हालत में पीड़ित इलाज कराने अस्पताल पहुंचे, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
Related News
घटना जालौन के डकोर कोतवाली इलाके के करूई बुजुर्ग गांव के है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले अरविंद के भाई ने गांव के ही दबंग सियाराम से रुपए उधार लिए थे, इन रुपयों को अरविंद के छोटे भाई ने ब्याज सहित चुका दिया था, लेकिन सियाराम अरविंद के भाई से ब्याज का और रुपए मांग रहे थे, जिसको देने में अरविंद और उसका भाई सक्षम नहीं था, इसी बात को लेकर अरविंद के भाई और सियाराम के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि सियाराम ने अरविंद के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया। जिसमें अरविंद की मां कैलाशी और उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। बीच-बचाव कराने आए अरविंद को भी दबंगों ने मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया।
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने जब पुलिस को दी तो दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गये। घायल मां-बेटों को परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच करने पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
वही घायलों ने बताया कि उन्होंने सियाराम से 15 हजार रुपये उधार लिये थे, जिनको रुपए ब्याज सहित दे दिए थे, लेकिन फिर भी सियाराम, चंद्रशेखर, रामहेत और सदगन उनसे और रुपए लेना चाहते थे, जब उन्हें देने से मना किया तो उक्त लोगों ने कुल्हाड़ी तमंचे और लाठियों से हमला करके लहूलुहान कर दिया।
वहीं इस मामले में सीओ उरई संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, मामला पैसे के लेनदेन को लेकर था, इसी को लेकर यह विवाद हुआ है, फिलहाल तहरीर ले ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
(रिपोर्ट -अनुज कौशिक ,जालौन)
Comments