एशियन गेम्स 2018ः पाकिस्तान को रौंदकर भारत ने जीता कांस्य

0 34

स्पोर्ट्स डेस्क –भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। चार साल पहले स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है। भारत के लिए आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। वहीं पाकिस्तान के लिए एकलौता गोल मोहम्मद अतीक के नाम रहा।

Related News
1 of 253

भारत ने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तानी गोल पोस्ट पर हमला बोल दिया। आकाशदीप ने तीसरे मिनट में ललित उपाध्याय के पास पर गोल कर भारत का खाता खोला और अपनी टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिला दी। उनके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 50वें मिनट में दूसरा गोल किया।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अतीक ने 52वें मिनट में गोल किया। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से एक को हरमनप्रीत ने गोल में बदला। वहीं, पाकिस्तान को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सका। दोनों टीमें पहली बार एशियाई खेलों में कांस्य के लिए एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच अब तक 172 मैच खेले गए। इनमें भारत ने 61 और पाकिस्तान ने 82 मुकाबले जीते। 31 ड्रॉ रहे। भारतीय टीम पिछले एशियाई खेलों में चैम्पियन रही थी। सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया ने 2-2 से बराबरी के बाद पेनल्टी शूट आउट में 7-6 से हराया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...