शादी के बाद शैतान बन गया दूल्हा, परिवार और रिश्तेदारों के साथ महीनों किया दुल्हन का रेप

छत्तीसगढ़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है। एक नई-नवेली दुल्हन का दूल्हे ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

0 3,139

छत्तीसगढ़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है। एक नई-नवेली दुल्हन का दूल्हे ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। ससुराल गई दुल्हन के साथ महीनों तक बंधक बनाकर उसके देवर, नाना ससुर, फूफा ससुर और बड़े ससुर ने उसका कई बार दुष्कर्म किया । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुल्हन को बंदी बनाकर रिश्तेदारों ने किया रेप:

यह घटना छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुंडा क्षेत्र का है। एक साल पहले महिला की शादी 18 जनवरी 2020 को कुंआमालगी के रहने वाले अवधेश साहू से हुई थी। मेरे पिता जी ने अपनी गुंजाइश से ज्यादा विवाह में पैसा खर्च कर ससुराल वालों को दहेज में सब कुछ दिया था। लेकिन फिर भी ससुराल वाले शादी के 3 दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और आए दिन मेरे साथ मारपीट भी करने लगे थे। इतना ही नही महिला के साथ देवर के अलावा उसके बड़े ससुर, नाना ससुर और फूफा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि 21 फरवरी 2021 से इन सभी ने उसे बंधक बना लिया था और बार-बार रेप करते रहे। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे।

पीड़िता ने हेल्पलाइन नंबर पर की शिकायत:

Related News
1 of 778

पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन रायपुर के माध्यम से शिकायत लिखवाई थी। उसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग मामले की जांच करने के लिए कवर्धा के कुंडा थाना में रिपोर्ट भेज दिया था। फिर पुलिस ने पुरे मामले की जांच करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस घिनौने अपराध में पीड़ित महिला की सास और नन्द भी शामिल थी।

 

 

ये भी पढ़ें.. अब 18 में नहीं 21 साल में बेटियां बनेगी दुल्हन, कैबिनेट से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

ये भी पढ़ें..पुलिस विभाग हुआ शर्मसार: पुलिसकर्मी ने पत्नी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, सुसाइड नोट में हुआ खुलासा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...