शार्ट सर्किट से लगी आग ने दलित बस्ती में मचाया तांडव,जिंदा जले कई जानवार 

0 81

प्रतापगढ़ —  कुंडा कोतवाली के बसवाही गांव की दलित बाती में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब आग ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। ग्रामीण भाग कर आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए लेकिन नाकाम रहे।

Related News
1 of 1,458

वहीं सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तबतक आधा दर्जन परिवारों का सबकुछ रख में तब्दील हो चुका था। इस आग के प्रकोप में आधा दर्जन किसानों की गृहस्थी के साथ ही गाय, भैस बकरी समेत लगभग दर्जनभर मवेशी आग की भेंट चढ़ गए तो दो बाइके भी स्वाहा हो गई। बताया जा रहा है कि घरों के सामने स्थित झोपड़ियो में शॉर्टसर्किट के चलते लगी आग।

इस आग को विकराल रूप दिया भीषण गर्मी में तेज हवाओं ने और देखते ही देखते आधा दर्जन झोपड़ियों और पक्के घरों तक मे फैल कर गरीबो का सब कुछ छीन लिया। बता दे कि जिले का तापमान पैतालीस डिग्री तक पहुच गया है और ऊपर से तेज हवाएं सप्ताह भर से चल रही है जिसके चलते अब सैकड़ो बीघे गेंहू जलकर राख हो चुका है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...