वाराणसी में मकान में जोरदार विस्फोट, कई लोग दबे

0 26

वाराणसी– शहर के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा में एक मकान में विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट की वजह से मकान की छत ढह गई। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आंशका है।

Related News
1 of 1,457

जानकारी के मुताबिक हादस में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नही हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।

सूत्रों की माने तो मकान में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। वहीं दूसरी ओर विस्फोट की वजह सिलिंडर फटना बताया जा रहा है। फिलहाल अभी विस्फोट की वजह साफ नही हुई है। बता दें मकान में पांच से छह लोगों के दबे होने की आशका है।

Comments
Loading...