देखें, दबंगों ने किस तरह लाठी- डंडों से मिनटों में मिट्टी में मिला दिया नवनिर्मित शौचालय…

0 14

हरदोई–केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। वही केंद्र और प्रदेश सरकार के इस अभियान को दबंगों द्धारा पलीता लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।  

जिसमें गांव के कुछ दबंग पुरुष और महिलाएं देखते ही देखते एक नवनिर्मित शौचालय को जमीन में मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।  वही पुलिस भी इस पूरे मामले में दबंगों के ही साथ खड़ी नजर आ रही थी लेकिन अब पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस बैकफुट पर आकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने का दावा कर रही है। 

Related News
1 of 810

दरअसल यह मामला 14 अगस्त को हरदोई जिले के पाली थाने के राही गांव का है जहां के रहने वाले राकेश शुक्ला ने प्रदेश सरकार के पंचायत राज विभाग की तरफ से मिले शौचालय का अपनी जमीन पर निर्माण कराया था।  वहीं उनके गांव के दबंग मेवाराम ,जीतेंद्र व उसके परिवार के लोगो ने उस जगह को अपनी जगह बताते हुए शौचालय के निर्माण के बाद हाथ में लाठी डंडे और फावड़ा लेकर महिलाओं के साथ कुछ ही मिनटों में नवनिर्मित शौचालय गिरा दिया।  

पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले में पुलिस में शिकायत की तो पुलिस में मेवाराम सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जबकि मेवाराम ने भी पीड़ित राकेश शुक्ला के पर और उनके परिवार के लोगों पर मुकदमा लिखवा दिया। एक सप्ताह पुरानी गांव में दबंगों द्वारा शौचालय गिराए जाने की इस पूरी घटना का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  सोशल मीडिया पर जिसमे दबंगों की खुलेआम दबंगई का मामला का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस पूरे मामले में पीड़ितों पर दर्ज मुकदमे के मामले में बैकफुट पर आकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दावा कर रही है। 

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी, हरदोई)

Comments
Loading...