निकाय चुनाव:लखनऊ मेयर पद के लिए भाजपा ने संयुक्ता भाटिया को दिया टिकट

0 30

लखनऊ — भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी लखनऊ समेत सात महानगर पालिकाओं के लिए अपने मेयर पद के उम्मीदवारो की घोषणा कर दी है। लखनऊ सीट पर भाजपा ने संयुक्ता भाटिया को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, वाराणसी से मृदुला जायसवाल को टिकट दिया  है।

Related News
1 of 1,457

 

बता दें कि रविवार देर रात काफी माथापच्ची के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी, मथुरा, झांसी मुरादाबाद और सहारनपुर नगर निगमों के बीजेपी प्रत्याशी घोषित किए। लखनऊ से शुरू से ही संयुक्ता भाटिया का पलड़ा भारी था, इस सीट पर वो टिकट की मजबूत दावेदार थी। संयुक्ता के परिवार की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी है। उनके पति सतीश भाटिया लखनऊ कैंट से भाजपा विधायक रहे हैं, उन्होंने साल 1991 में पहली बार इस सीट पर बीजेपी को जीत दिलाई थी।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अगस्त 2017 में संयुक्ता को महिला आयोग का सदस्य भी नामित किया गया था। गौरतलब है कि 2012 के निकाय चुनाव के दौरान भी संयुक्ता के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं। यहां तक की संयुक्ता द्वारा नामांकन भी किया गया था लेकिन बीजेपी ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी थी। जिसके बाद संयुक्ता ने अपना नाम वापस ले लिया था।

 

Comments
Loading...