LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये हुआ महंगा, जानें नई कीमतें

3

LPG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114.5 बढ़ा दी गई। 14.2 kg के बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 से बढ़ाकर 913 कर दी गई है। एक साल से भी कम समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी 114.5 प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 31 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

LPG Price Hike: जानें नए रेट

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर का नया रेट अब 912.50 है, जो पहले 852.50 था। वहीं चेन्नई में यह 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये हो गई है,ये बदले हुए रेट आज से लागू हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बदली हुई कीमतें आज, 7 मार्च, 2026 से तुरंत लागू होंगी।

इसी तरह दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 115 बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,883 रुपये हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 1,835 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में यह कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो पहुंच गई है।

LPG Price Hike: इस वजह से बढ़े गैस के दाम

Related News
1 of 1,164

जानकारों की माने तो मिडिल ईस्ट में ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरे देश पर पड़ रहा है। इस बीच, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिससे इम्पोर्टेड लिक्विड की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, भारत में LPG सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है। क्योंकि हाल के हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और इस इलाके में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ रहा है।

दरअसल घरेलू सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के पीछे का सबसे बड़ा कारण होर्मुज स्ट्रेट के ज़रिए इम्पोर्ट होने वाली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई में आई रुकावट है। होर्मुज स्ट्रेट के ज़रिए LNG की सप्लाई 28 फरवरी से रुकी हुई है।

इससे दुनिया भर में लगभग 20 प्रतिशत LNG सप्लाई पर कुछ समय के लिए असर पड़ा है और एशियाई इम्पोर्ट मार्केट में चिंता बढ़ गई है। भारत की LNG सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होर्मुज स्ट्रेट के ज़रिए आता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...