पूर्व मंत्री व दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

129

Naseemuddin Siddiqui Resigned Congress: उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजा। इस बीच, नसीमउद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस से दिया इस्तीफा

नसीमउद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में मंत्री थे। मायावती से मनमुटाव के बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। वह पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और संचार विभाग के अध्यक्ष भी थे। शनिवार (24 जनवरी) को नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ करीब 72 नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, जिनमें करीब दो दर्जन पूर्व विधायक शामिल हैं। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब कांग्रेस उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में अपनी राजनीतिक ज़मीन तलाशने की कोशिश कर रही है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे से सियासी गलियारों में मची हलचल

Related News
1 of 1,638

गौरतलब है कि नसीमउद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक जाना-माना नाम रहे हैं। वह लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी के एक ताकतवर नेता थे और मायावती सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि, बसपा सुप्रीमो मायावती से मनमुटाव और एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने कई सालों तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष भी रहे। हालांकि, कांग्रेस पार्टी से उनके हालिया इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। फिलहाल, उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...