Asia Cup 2025 India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान बनाया है, जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और आईपीएल में पिछले दो बार के फाइनलिस्ट कप्तान श्रेयस अय्यर की एक बार फिर अनदेखी की गई है। दोनों खिलाड़ियों को टीम में चयन नहीं हुआ है।
Asia Cup 2025 India Squad: रिंकू सिंह को मिली जगह
इसके अलावा अक्षर पटेल से भी उपकप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह शुभमन गिल को उपकप्तानी सौंप दी गई है। वहीं रिंकू सिंह जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि वह बैकअप बल्लेबाज होंगे। यानी उनकी जगह प्लेइंग-11 में नहीं बन रही है। जबकि शुभमन गिल को तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी है। संजू सैमसन भी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। जितेश शर्मा को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जगह मिली है। वहीं, जसप्रीत बुमराह पर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। बुमराह में टीम शामिल किया गया है।
Asia Cup 2025: कहा खेला जाएगा एशिया कप
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय टीम में चार विशेषज्ञ बल्लेबाज और चार ऑलराउंडर हैं। दो विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और दो विशेषज्ञ स्पिनर टीम में शामिल किए हैं। दरअसल एशिया कप यूएई पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है। जबकि जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा को तेज गेंदबाज के तौर पर जगह दी गई है।
बता दें कि एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ होगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर के खेला जाएगा। हालांकि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद चल रहा है। अब देखना भारत-पाक महामुकाबला होता है या नहीं।
India: अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)