IPL: CSK के इस ट्वीट पर भड़के सचिन के फैन…सुनाया खूब खरी खोटी

0 15

स्पोर्ट्स डेस्क– सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। भारत में जिस तरह से भगवान को पूजा जाता है ठीक उसी शिद्दत के साथ क्रिकेट के फैंस सचिन तेंदुलकर का सम्मान करते हैं। सचिन के फैंस को कभी भी ये बर्दाश्त नहीं होगा की कोई उनके मास्टर ब्लास्टर का अपमान करे।

Related News
1 of 312

 

लेकिन ऐसा हो गया है और ये अपमान किसी विदेशी ने नहीं बल्कि आइपीएल की सबसे ठीक फैन सपोर्ट वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने किया है। दरअसल, हुआ ये कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफिशिएल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना साथ-साथ हैं।

ये तस्वीर पुणे में खेले मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच का है। जिसका कैप्शन CSK ने रमेश एंड सुरेश डाला है।  बता दें कि सचिन तेंदुलकर का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है। रमेश तेंदुलकर उनके पिता थे। जबकि रमेश और सुरेश टीवी पर आने वाले एक फेमस विज्ञापन के दो अहम किरदार हैं।

CSK ने ये कैप्शन वहीं से दिया है। बस इसी को लेकर सचिन के दीवाने फैंस ने CSK की खिंचाई कर दी है। सचिन के कुछ फैंस ने उन्हें इस पोस्ट को डिलीट करने या इसका कैप्शन बदलने की नसीहत दी तो किसी ने कहा कि CSK जैसी टीम से ये उम्मीद नहीं थी।

 चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सचिन के फैंस के इस गुस्से से साफ है कि भले ही मास्टर ब्लास्टर ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन इससे उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है। वो अब कई भारतीयों के दिलों की धड़कन है। यही वजह है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के एक छोटे कैप्शन पर भी उन्होंने बवाल मचाते हुए उनकी जमकर टांग खिंचाई की है।

 

Comments
Loading...