सीएम फडणवीस का शिवसेना पर पलटवार

0 20

न्यूज डेस्क — शिवसेना के लगातार हमले झेल रहे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अब पलटवार किया है. फडणवीस ने कहा कि जनता शिवसेना का दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं करेगी. एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे को तय करना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रहना है या नहीं.

Related News
1 of 654

सीएम ने यह भी कहा कि, वो हमारे सभी फैसलों का विरोध करते हैं. वो सुझाव दे सकते हैं लेकिन एक ही वक्त पर सत्ता में और विपक्ष की भूमिका में नहीं रहा जा सकता. जनता सब देख रही है और इस दोहरे रवैय़े को बर्दाश्त नहीं करेगी.फडणवीस ने कहा, “जो छवि बन रही है उसे कोई पसंद नहीं करेगा. एक पार्टी के तौर उद्धव जी को फैसला करना होगा. 

बाला साहेब और उद्धव ठाकरे ने कभी सरकार के फैसलों को गलत तरीके से नहीं देखा. शिवसेना के कुछ नेताओं को लगता है कि वो पार्टी प्रमुख से बड़े हैं और ऐसे बयान दे सकते हैं.बता दें शिवसेना ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि केंद्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी है. शिवसेना लगातार मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर हमले कर रही है. शिवसेना ने नोटबंदी और जीएसटी की आलोचना की थी.

Comments
Loading...