घर में घुसकर BJP नेता की गोली मारकर हत्या…

अभी हाल ही आतंकियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी थी, 10 दिन के अंदर दूसरी वारदात...

0 476

भाजपा नेताओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं है। अब एक और भाजपा नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। पिछले एक साल में कई बीजेपी नेताओं का मर्डर हो चुका है।

अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी भाजपा नेता की हत्या कर शव को सड़क किनारे लटका दिया गया था।

ये भी पढ़ें..क और भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

BJP नेता अब्दुल हमीद नाजर उपचार के दौरान मौत
Related News
1 of 1,469

वहीं ताजा मामला जम्मू-कश्मीर का है जहां आतंकवादियों के हमले में घायल बडगाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष अब्दुल हमीद नाजर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

नाजर को बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में आतंकवादियों ने रविवार सुबह उनके घर के भीतर घुसकर गोली मारी और फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं भाजपा नेता की मौत के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ है।

ये भी पढ़ें..लखनऊःभाजपा नेता की हत्या, कैसरबाग इंस्पेक्टर सस्पेंड…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...